बीकानेर में हिस्ट्रीशीटर की ग्रामीणों ने की पिटाई, धमकाने आया आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा—वीडियो वायरल
बीकानेर के सेरूणा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने घेरकर जमकर पीटा। रामनिवास परिवार को धमकाने पहुंचा था, घटना का वीडियो वायरल।
राजस्थान के बीकानेर से एक ऐसा मामला सामने निकल कर आया है जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक हिस्ट्री सीटर की जमकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। दरअसल मामला बीकानेर का सेरूणा थाना क्षेत्र का है।
जहां हिस्ट्री सीटर अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने पहुंचा था। इसी दौरान इसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
धमकाने आया था आरोपी
आपको बता दें कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रामनिवास पीड़ित परिवार को धमकाने पहुंचा था। रामनिवास अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के यहां पहुंचा था।इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। हालात बिगड़ते देख उसके साथी मौके से फरार हो गए और वह अकेला रह गया।
बाल पकड़कर जमीन पर गिराया
अकेले देख हिस्ट्रीशीटर को एक युवक ने बालों से पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। उसे बालों से तब तक पकड़े रखा । जब तक अन्य लोग मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घेर कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
महिला ने भी किया हमला
वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला ने भी हिस्ट्रीशीटर रामनिवास पर हमला किया। उसने उसकी छाती पर पैर रखा और पेट में लात मारी, जबकि अन्य लोग चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसे से पिटाई करते रहे।
मारपीट के दौरान आरोपी बार-बार अपनी बात सुनने की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और लगातार पिटाई जारी रखी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच आपसी विवाद था।
Saloni Kushwaha 
