जयपुर में सिलेंडर चोरी की कोशिश नाकाम, स्कूटी फिसलने से बदमाश धराया—CCTV में कैद वारदात

जयपुर में LPG सिलेंडर चोरी कर भाग रहे बदमाश स्कूटी फिसलने से गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना CCTV में कैद।

जयपुर में सिलेंडर चोरी की कोशिश नाकाम, स्कूटी फिसलने से बदमाश धराया—CCTV में कैद वारदात
गैस सिलेंडर

खाड़ी देशों से lpg की सप्लाई बाधित होने पर भारत में भी घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित हो गई। जिस कारण से भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत हो गई है। आए दिन कहीं ना कहीं से सिलेंडर चोरी होने की घटना सामने आती रहती है और इसी कड़ी में राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर रखा गैस सिलेंडर चुराकर भाग रहे दो बदमाशों की जल्दबाजी उन्हीं पर भारी पड़ गई और पूरी वारदात फिल्मी अंदाज में उलट गई।

सिलेंडर चोरी कर भाग रहे बदमाश, मोड़ पर स्कूटी फिसलने से पकड़े गए 

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बड़ी प्लानिंग के साथ स्कूटी पर आए थे। एक आरोपी घर के अंदर घुसा और पोर्च में रखा सिलेंडर उठाकर बाहर ले आया, जहां उसका साथी पहले से स्कूटी स्टार्ट करके तैयार खड़ा था। दोनों ने तेजी से वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिलेंडर लेकर भागते समय गली के मोड़ पर उनकी स्कूटी अचानक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक चोर गिरफ्तार, साथी भाग निकला

हड़बड़ाहट में संभलने की कोशिश कर रहे बदमाशों को देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने दौड़ पड़े। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर स्कूटी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है ।