जयपुर-सीकर हाईवे टोल महंगा, कार पास भी बढ़ा; अस्पताल और अदालतों के समय में बदलाव

Jaipur-Sikar हाईवे पर टोल शुल्क बढ़ा, टाटियावास टोल पर भी असर। कार पास महंगा हुआ, सरकारी अस्पतालों के OPD समय और न्यायिक व्यवस्था में बदलाव।

जयपुर-सीकर राजमार्ग का टोल शुल्क बढ़ाया

जयपुर-सीकर राजमार्ग पर टाटियावास टोल बूथ पर भी शुल्क बढ़ाया गया है. इसके अलावा कार के सालाना पास की कीमत में भी 75 रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे नियमित यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा. स्वास्थ्य सेवाओं में भी बदलाव देखने को मिलेगा. सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला जाएगा, जिससे मरीजों को नई समय सारिणी के अनुसार अस्पताल पहुंचना होगा. वहीं न्यायिक व्यवस्था में भी गर्मी को देखते हुए बदलाव किए गए हैं.