राजस्थान बॉर्डर होगा पूरी तरह ‘स्मार्ट’ अमित शाह 25-26 मई को बीकानेर दौरे पर, सीमा सुरक्षा पर होगा बड़ा मंथन
Amit Shah 25-26 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे, जहां भारत-पाकिस्तान सीमा को “स्मार्ट बॉर्डर” बनाने की रणनीति पर मंथन होगा। दौरे में BSF अधिकारियों के साथ बैठक, सांचू बॉर्डर चौकी का निरीक्षण और स्मार्ट फेंसिंग, ड्रोन व सेंसर तकनीक पर चर्चा शामिल रहेगी।
राजस्थान से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा को अब पूरी तरह “स्मार्ट बॉर्डर” बनाने की तैयारी तेज हो गई है। देश की सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने और घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 25 और 26 मई को बीकानेर दौरे पर रहेंगे।
रणनीतिक रूप से बेहद अहम माने जा रहे इस दौरे में सीमा सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और भविष्य की सुरक्षा रणनीतियों पर बड़ा मंथन किया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal ने इस दौरे को देश की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है।
25 मई को बीकानेर पहुंचेंगे अमित शाह
तय कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 25 मई को बीकानेर पहुंचेंगे। सीमा सुरक्षा की समीक्षा के उद्देश्य से होने वाले इस दौरे के दौरान वह बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे।
बीएसएफ अधिकारियों के साथ सीमा की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा चुनौतियों और नई तकनीकों के इस्तेमाल को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सांचू बॉर्डर पर सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे शाह
दौरे के दूसरे दिन यानी 26 मई को अमित शाह हेलीकॉप्टर से सीधे सांचू बॉर्डर चौकी पहुंचेंगे। यहां वह सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे और सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
इसके अलावा सीमा चौकियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इसी दौरान महिला बैरकों का ई-उद्घाटन भी किया जाएगा।
स्मार्ट फेंसिंग, ड्रोन और सेंसर तकनीक पर फोकस
गृह मंत्री के दौरे का सबसे अहम हिस्सा हाई-लेवल सुरक्षा बैठक मानी जा रही है। इस बैठक में पांच संभागों के प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा होगी।
Saloni Kushwaha 
