राजस्थान के जैसलमेर में मिला नेचुरल गैस का बड़ा भंडार, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम

Oil India Limited ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित डांडेवाला फील्ड में प्राकृतिक गैस का नया भंडार खोजा है। सानू फॉर्मेशन से पहली बार गैस प्रवाह शुरू हुआ है। Hardeep Singh Puri ने इसे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।

राजस्थान के जैसलमेर में मिला नेचुरल गैस का बड़ा भंडार, ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम

दुनियाभर में बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच राजस्थान से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नेचुरल गैस का नया भंडार मिला है। जैसलमेर बेसिन स्थित डांडेवाला फील्ड में Oil India Limited ने प्राकृतिक गैस की सफल खोज की है। इसे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सानू फॉर्मेशन से पहली बार मिला गैस प्रवाह

डांडेवाला क्षेत्र के सानू फॉर्मेशन से पहली बार प्राकृतिक गैस का सफल प्रवाह शुरू हुआ है। परीक्षण के दौरान यहां से प्रतिदिन करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन दर्ज किया गया।

कंपनी के अनुसार, इस कुएं की ड्रिलिंग लगभग 950 मीटर की गहराई तक की गई थी। प्रारंभिक तकनीकी मूल्यांकन और भूवैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर यहां लगभग 75 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस संसाधन होने की संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत घरेलू ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और राजस्थान में मिली यह सफलता ऊर्जा आत्मनिर्भरता अभियान को नई गति देगी।

मरुस्थल में छिपे हो सकते हैं और बड़े ऊर्जा संसाधन

खास बात यह है कि डांडेवाला क्षेत्र में पहले पारंपरिक गैस उत्पादन होता रहा है, लेकिन सानू फॉर्मेशन में पहली बार गैस की मौजूदगी सामने आई है। इस खोज के बाद विशेषज्ञों को उम्मीद है कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में और भी बड़े ऊर्जा संसाधन मौजूद हो सकते हैं।

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत के लिए राहत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच यह खोज भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। वर्तमान में भारत अपनी प्राकृतिक गैस जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में जैसलमेर में मिला यह नया गैस भंडार भविष्य में ऊर्जा आयात पर निर्भरता कम करने में मददगार साबित हो सकता