बीकानेर बॉर्डर पर विदेशी नागरिक पकड़ा: पूछताछ के दौरान रोने लगा युवक
Bikaner के Khajuwala बॉर्डर इलाके में Denmark के युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। Border Security Force समेत एजेंसियां पूछताछ में जुटीं।
Bikaner जिले के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास खाजूवाला क्षेत्र में एक विदेशी युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि युवक Denmark का रहने वाला है और करीब 7 महीने पहले एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।
बाजार में घूमते देख लोगों ने दी सूचना
खाजूवाला थानाधिकारी Surendra Prajapat के अनुसार, युवक खाजूवाला बाजार के हॉस्पिटल रोड पर संदिग्ध रूप से घूमता नजर आया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां विदेशी नागरिकों की आवाजाही सामान्य नहीं है, ऐसे में स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एएसआई Kishan Singh के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।
बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने की पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए Border Security Force (BSF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया। सभी एजेंसियों ने युवक से पूछताछ की, हालांकि उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
थाने में रोने लगा, जवाब देना किया बंद
प्राथमिक पूछताछ में युवक ने अंग्रेजी में कुछ सवालों के जवाब दिए और खुद को डेनमार्क का नागरिक बताया। लेकिन बाद में वह चुप हो गया और थाने ले जाने पर रोने लगा, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया।
JIC में गहन पूछताछ जारी
पुलिस ने युवक को आगे की जांच के लिए बीकानेर स्थित जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) भेज दिया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हैं।
सीमावर्ती क्षेत्र में प्रवेश के लिए जरूरी होती है अनुमति
गौरतलब है कि खाजूवाला क्षेत्र Pakistan सीमा के नजदीक है, जहां विदेशी नागरिकों के प्रवेश के लिए विशेष अनुमति अनिवार्य होती है। हालांकि युवक के पास वैध पासपोर्ट और वीजा मिला है, लेकिन बॉर्डर एरिया में आने की अनुमति नहीं थी।
Saloni Kushwaha 
