तमिलनाडु-पुडुचेरी तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात ‘दितवाह’, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में थोड़ा कमजोर
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ (Ditwah) के रूप में तमिलनाडु और पुडुचेरी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ के रूप में तमिलनाडु और पुडुचेरी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में यह सिस्टम पिछले कुछ घंटों में थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन तटीय इलाकों में अभी भी भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।
मुख्य अपडेट:
पुडुचेरी में आज (1 दिसंबर) सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। रेड अलर्ट जारी।
तमिलनाडु के कई तटीय जिलों में 90 किमी/घंटा तक की रफ्तार वाली हवाओं और भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी।
अब तक तमिलनाडु के 3 जिलों में तूफान से संबंधित हादसों में 3 लोगों की मौत।
चेन्नई सहित कई हवाई अड्डों से दर्जनों उड़ानें रद्द।
NDRF और SDRF की 28 से अधिक टीमें तमिलनाडु-पुडुचेरी में तैनात, रेस्क्यू और राहत कार्य जारी।
आंध्र प्रदेश में 7,900 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया, जिनमें से 375 को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है।
पड़ोसी देश श्रीलंका में इसी तूफान से अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत, सैकड़ों लापता।
मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुद्र में न जाने की IMD की सख्त चेतावनी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान ‘दितवाह’ आज देर रात या कल सुबह तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से टकरा सकता है। प्रशासन ने लोगों से ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा जरूरी सामान साथ रखने की अपील की।

