Gold Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोने-चांदी में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानें MCX और इंटरनेशनल मार्केट का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जानें MCX और Comex पर आज के ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट तथा कीमतों में बदलाव की वजह।

Gold Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोने-चांदी में बड़ा उतार-चढ़ाव, जानें MCX और इंटरनेशनल मार्केट का लेटेस्ट रेट
Gold And Silver price

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (FOMC) की ताजा मौद्रिक नीति बैठक के बाद गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल देखने को मिली। घरेलू बाजार (MCX) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) तक दोनों कीमती धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हाल?

कॉमेक्स (Comex) पर सुबह करीब 9 बजे तक सोने की कीमत 0.64% की बढ़त के साथ 4,062.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी 0.24% की गिरावट के साथ 57.950 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।

MCX पर सोने और चांदी का भाव

  • घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

  • सोना: ₹50 की गिरावट के साथ ₹1,43,267 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹1,069 की गिरावट के साथ ₹2,16,410 प्रति किलोग्राम

  • हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों पर दबाव देखने को मिला।

फेडरल रिजर्व ने क्या फैसला लिया?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। फेडरल फंड रेट को 3.50% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा गया।

हालांकि, फेड की बैठक में मतभेद भी सामने आए। महंगाई को लेकर चिंता जताते हुए बेथ हैमैक, नील काशकारी और लोरी लोगन ने 25 बेसिस पॉइंट ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया। इससे साफ है कि फेड के भीतर महंगाई को लेकर अब भी चिंता बनी हुई है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता, महंगाई को लेकर चिंता और फेड की भविष्य की ब्याज दर नीति को लेकर बनी अनिश्चितता का असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। निवेशक अब फेड के अगले संकेतों और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं