राजस्थान के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में संदिग्ध मौत, 100 से ज्यादा मामले थे दर्ज

राजस्थान के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 100 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी रहे जगन गुर्जर की मौत के कारणों की जांच जारी है।

राजस्थान के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में संदिग्ध मौत, 100 से ज्यादा मामले थे दर्ज

राजस्थान के चंबल के बीहड़ों में सक्रिय रहे कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

जगन गुर्जर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक आतंक का पर्याय माना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, लूट और फिरौती समेत 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।