Jaipur News: सांगानेर एलिवेटेड से जाम से मिलेगी छुटकारा, 21 मिनट तक बचेगा समय

सांगानेर एलिवेटेड रोड का निर्माण होली के बाद शुरू होगा। 4.5 किमी लंबी चार लेन सड़क बनने से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर में करीब 21 मिनट तक की बचत होगी। जेडीए जल्द वर्क ऑर्डर जारी करेगा।

Jaipur News: सांगानेर एलिवेटेड से जाम से मिलेगी छुटकारा, 21 मिनट तक बचेगा समय
Traffic

जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में लंबे समय से ट्रैफिक दबाव झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। 4.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क परियोजना को जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार वर्क ऑर्डर इसी माह जारी होगा और निर्माण कार्य होली के बाद शुरू होने की संभावना है।

4 लेन एलिवेटेड से तेज होगी आवाजाही

यह फ्लाईओवर सांगानेर टोंक रोड की पुलिया से शुरू होकर चौरड़िया पेट्रोल पंप के पास दो दिशाओं में विभाजित होगा।

•कुल लंबाई: लगभग 4.5 किलोमीटर

•चौड़ाई: 4 लेन (दो आने और दो जाने के लिए)

•अनुमानित लागत: करीब 240 करोड़ रुपये

परियोजना पूरी होने के बाद रोजाना गुजरने वाले लगभग एक लाख वाहनों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

सफर का समय घटकर रह जाएगा कुछ ही मिनट

21 मिनट तक की समय बचत

मौजूदा हालात में इस मार्ग पर बार-बार रुकना पड़ता है। एलिवेटेड बनने के बाद वाहन बिना सिग्नल और चौराहों पर रुके सीधे आगे बढ़ सकेंगे। अनुमान है कि 4.5 किमी का सफर 8-9 मिनट में पूरा हो सकेगा।

30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य

निर्माण एजेंसी को काम पूरा करने के लिए ढाई साल का समय दिया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि परियोजना तय समय सीमा में पूरी की जाएगी।