Rajasthan Rose Exhibition: जयपुर में 300 प्रजातियों के गुलाबों का भव्य आयोजन, 7 फरवरी से सिटी पार्क में शुरुआत
Rajasthan Rose Exhibition: यह राज्य स्तरीय आयोजन दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में सरकारी और निजी नर्सरियों के साथ कई बागवानी प्रेमी भी हिस्सा लेंगे।
जयपुर में फूलों के शौकीनों के लिए खास आयोजन होने जा रहा है। मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में 7 और 8 फरवरी को 51वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राज्यभर से आई लगभग 300 किस्मों के गुलाब एक ही स्थान पर प्रदर्शित किए जाएंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
दो दिन तक चलेगा रंगों और खुशबू का उत्सव
यह राज्य स्तरीय आयोजन दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में सरकारी और निजी नर्सरियों के साथ कई बागवानी प्रेमी भी हिस्सा लेंगे। आम जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन का आनंद ले सकें।
प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह
विजेताओं को मिलेंगी ट्रॉफियां और पुरस्कार
प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट गुलाबों का चयन किया जाएगा।
•कुल 43 ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी
•लगभग 200 पुरस्कार अलग-अलग वर्गों में दिए जाएंगे
•कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे।
यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए अपनी बागवानी कला दिखाने का बड़ा मंच साबित होगी।
बच्चों और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण
आयोजन को परिवारों के लिए भी खास बनाया गया है। बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झूले और विज्ञान आधारित नाइट्रोजन शो भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। आगंतुकों को तारामंडल अवलोकन जैसा अनुभव भी दिया जाएगा, जिससे यह आयोजन सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि एक उत्सव का रूप लेगा।
8 फरवरी को मुफ्त पौधों का वितरण
अंतरराष्ट्रीय गुलाब दिवस के अवसर पर अंतिम दिन 500 गुलाब के पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
• वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” व्यवस्था के तहत होगा
• बागवानी प्रेमियों के लिए यह खास मौका रहेगा
Saloni Kushwaha 
