अजित पवार के निधन पर मदन राठौड़ ने जताया शोक
महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इसे देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि यह हादसा न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा आघात है।

मदन सिंह राठौड़ ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

अजित पवार जनता के नेता थे: PM नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना करता हूं."
अजित पवार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती शख्स के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था."
उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब और पिछड़े लोगों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं.

