बाड़मेर में एडमिशन की बंपर भीड़: महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल बना पहली पसंद
Board of Secondary Education Rajasthan के अंतर्गत PM Shri Mahatma Gandhi English Medium School Barmer में नए सत्र के लिए ऑफलाइन एडमिशन शुरू। डुप्लीकेट दस्तावेज़ की सुविधा भी फिर चालू।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के अंतर्गत संचालित पीएम श्री महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, स्टेशन रोड बाड़मेर में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। पहले ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ऑफलाइन प्रवेश भी शुरू कर दिए गए हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवा रहे हैं और विद्यालय में लगातार भीड़ देखी जा रही है। पिछले 7 वर्षों से 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम लगातार उत्कृष्ट रहा है, जिससे अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है और एडमिशन की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी के साथ विद्यालय में संचालित विद्यार्थी सेवा केंद्र भी 28 तारीख से दोबारा शुरू कर दिया गया है, जो कुछ समय से बंद था और विद्यार्थियों को दस्तावेज़ नहीं मिल पा रहे थे। अब वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थी, जिनकी अंकतालिका या माइग्रेशन सर्टिफिकेट गुम हो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है, वे वर्ष 2001 से 2025 तक के डुप्लीकेट दस्तावेज़ निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय समय में कभी भी आकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
Saloni Kushwaha 
