राजस्थान कांग्रेस में बड़ा धमाका, 50 नेताओं की छुट्टी!
राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज है। करीब 50 नेताओं की कार्यशैली की समीक्षा की जा रही है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की चर्चा के बीच पंचायत चुनाव से पहले यह फैसला कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है।
राजस्थान कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की तैयारी!, बदलाव से मिलेगा फायदा या बढ़ेगी बगावत?
राजस्थान कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की चर्चा तेज है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से निष्क्रिय माने जा रहे करीब 50 नेताओं की कार्यशैली की समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिला स्तर पर बड़े फेरबदल हो सकते हैं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। दिल्ली में हुई कांग्रेस नेतृत्व की बैठकों के बाद संकेत मिले हैं कि पार्टी अब प्रदर्शन के आधार पर संगठन को मजबूत करना चाहती है। कांग्रेस का फोकस ऐसे नेताओं पर है जो मैदान में सक्रिय रहें और पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव तक संगठन को मजबूती दें। हालांकि यह फैसला आसान नहीं होगा। पंचायत चुनाव नजदीक हैं और ऐसे समय में बड़े बदलाव से पुराने नेताओं की नाराजगी भी सामने आ सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय चुनावों में संगठन, जातीय समीकरण और नेताओं की पकड़ अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में किसी भी असंतोष का असर चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है दूसरी ओर कांग्रेस का मानना है कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और चुनावी तैयारी मजबूत होगी। पार्टी सिर्फ चेहरे नहीं, बल्कि संगठन की कार्यशैली बदलने की तैयारी में है। अब देखना होगा कि कांग्रेस अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच किस तरह संतुलन बनाती है। क्या यह बदलाव पार्टी के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा या पंचायत चुनाव से पहले नई चुनौती खड़ी करेगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ होगा।
वीडियो में देखिए पूरी खबर::

