राजस्थान में गर्मी का कहर, जैसलमेर-बाड़मेर 44°C पार, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट
Rajasthan में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ते ही गर्मी का असर बढ़ गया है। Phalodi 44.8°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि Jaisalmer और Barmer में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ते ही गर्मी ने फिर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हीटवेव का दौर तेज हो गया है। जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि फलोदी सबसे गर्म शहर रहा।
मौसम विभाग ने जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर के आसपास के इलाकों में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
फलोदी रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम ज्यादातर शुष्क रहा। तेज धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
फलोदी – 44.8°C
बाड़मेर – 44.6°C
जैसलमेर – 44°C
जोधपुर – 42.9°C
कोटा – 42°C
उदयपुर – 41.6°C
भीलवाड़ा – 41.4°C
कई जिलों में बदला मौसम
भीषण गर्मी के बीच टोंक, अजमेर, नागौर, बूंदी और सवाई माधोपुर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला। कहीं धूलभरी आंधी चली तो कहीं हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी।
बूंदी में अंधड़ बना काल
बूंदी जिले के देई कस्बे में तेज अंधड़ के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टिनशेड संभालने दूसरी मंजिल पर गए 55 वर्षीय केसरीलाल महावर तेज हवा के साथ करीब 80 फीट दूर जा गिरे। मोबाइल टावर से टकराने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अगले कुछ दिन और बढ़ेगी तपिश
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में अगले 2-3 दिनों तक तापमान और बढ़ सकता है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
Saloni Kushwaha 
