सत्ता जाते ही बदला ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो, ‘CM’ हटाकर लिखा- 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री

Mamata Banerjee ने पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अपने सोशल मीडिया बायो से ‘Chief Minister’ हटाया। 15 साल बाद All India Trinamool Congress सत्ता से बाहर हुई, जबकि Bharatiya Janata Party ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

सत्ता जाते ही बदला ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो, ‘CM’ हटाकर लिखा- 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर, वेस्ट बंगाल’ हटाकर अब लिखा है — “Founder Chairperson All India Trinamool Congress and Chief Minister of 15th, 16th and 17th Assembly.”

इस बदलाव को बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

हार के बाद भी इस्तीफा देने से किया था इनकार

विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था — “मैं हारी नहीं हूं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी।”

हालांकि 7 मई को 17वीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यपाल R. N. Ravi ने विधानसभा भंग कर दी थी।

15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई TMC

All India Trinamool Congress ने 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभाली थी। 2021 में ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी थीं, लेकिन 2026 विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत

Bharatiya Janata Party ने 293 सीटों वाली विधानसभा में 206 से ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं TMC 80-81 सीटों तक सिमट गई। भाजपा का स्ट्राइक रेट करीब 70% रहा।

ममता समेत कई दिग्गज मंत्री हारे

इस चुनाव में ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से हार गईं। उनके साथ सरकार के 35 मंत्रियों में से 22 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा। हारने वालों में शशि पांजा, ब्रत्य बसु, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सुजीत बसु और सिद्दीकुल्लाह चौधरी जैसे बड़े नाम शामिल रहे।