लोकसभा में राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- फायरिंग का आदेश अमित शाह ने दिया

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के अमित शाह पर लगाए आरोप से हंगामा मच गया। किरेन रिजिजू ने माफी की मांग की।

लोकसभा में राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- फायरिंग का आदेश अमित शाह ने दिया
Rahul Gandhi

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था। इस बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से सदन में माफी मांगने की मांग की।

राहुल गांधी के समर्थन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यदि इतना गंभीर आरोप लगाया गया है तो सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई किसके आदेश पर हुई। इसके जवाब में किरेन रिजिजू ने कहा कि बिना सबूत किसी मंत्री का नाम लेना गलत है और राहुल गांधी को अपने आरोप का आधार बताना चाहिए या माफी मांगनी चाहिए।

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी से विधेयक पर तथ्यों के आधार पर बोलने और किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेने से बचने की अपील की। लगातार शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।