Xiaomi 17T सीरीज 28 मई को होगी लॉन्च, Leica कैमरा और दमदार बैटरी से होगी लैस

Xiaomi 17T सीरीज 28 मई को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकती है। नए स्मार्टफोन्स में Leica कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 प्रोसेसर और Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 17T सीरीज 28 मई को होगी लॉन्च, Leica कैमरा और दमदार बैटरी से होगी लैस
Xiaomi 17T

Xiaomi जल्द अपनी नई Xiaomi 17T सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए ‘T’ सीरीज स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। माना जा रहा है कि यह Xiaomi 17T हो सकता है। इस सीरीज को 28 मई को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

Leica कैमरा के साथ आएगी नई सीरीज

Xiaomi 17T सीरीज में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। कंपनी अगले कुछ दिनों में कैमरा और बैटरी से जुड़े फीचर्स का खुलासा कर सकती है।

Xiaomi 17T के संभावित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक Xiaomi 17T में:

6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले

120Hz रिफ्रेश रेट

460ppi पिक्सल डेंसिटी

MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर

मिल सकता है।

Xiaomi 17T Pro में होंगे फ्लैगशिप फीचर्स

Xiaomi 17T Pro में:

6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले

144Hz रिफ्रेश रेट

1,280×2,772 पिक्सल रिजॉल्यूशन

MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट

दिए जाने की संभावना है।

Xiaomi 17 Max भी जल्द होगा लॉन्च

इसके अलावा कंपनी अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max को भी लॉन्च कर सकती है। यह बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप डिवाइस होगा।

Xiaomi 17 Max की खास बातें

6.9 इंच Super Pixel डिस्प्ले

8,000mAh बड़ी बैटरी

100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग

50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

कंपनी इसमें नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बड़ी बैटरी को भी पतले डिजाइन में फिट किया जा सकेगा।