टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs अमेरिका, वर्ल्ड चैंपियन टीम का पहला मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगा। जानिए टीम इंडिया की ताकत, कमजोरियां।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs अमेरिका, वर्ल्ड चैंपियन टीम का पहला मुकाबला
T 20 world cup

आज से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है, और वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना खिताब बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। अब तक किसी भी टीम ने अपने वर्ल्ड कप टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव नहीं किया है। पहला मुकाबला भारत का अमेरिका के खिलाफ है।

अमेरिका ने पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को चुनौती दी थी और रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार अमेरिका की टीम में केवल चार खिलाड़ी अमेरिका में जन्मे हैं, जबकि बाकी 11 खिलाड़ी बाहर से आए हैं।

भारत और अमेरिका की पिछली टी-20 परफॉर्मेंस

भारतीय टीम वर्तमान समय में शानदार फॉर्म में है। पिछले 16 दिनों में टीम इंडिया ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रनों का टारगेट मात्र 15.2 ओवर में हासिल कर लिया था।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने कोई भी सीरीज नहीं हारी है। 8 विपक्षी टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज में 34 में से 25 मैच जीत चुके हैं, केवल 6 हार मिली और 1 मैच टाई हुआ।

वहीं अमेरिका ने पिछले साल ओमान और नेपाल के साथ कुल 6 मैच खेले, जिनमें से 3 जीत हासिल की और 2 में हार, 1 टाई रहा।

भारत और अमेरिका के बीच टी-20 मुकाबलों का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है। पिछली बार दोनों टीमों ने टी-20 वर्ल्ड कप में एक मैच खेला था, जिसे भारत ने 7 विकेट से जीत लिया था।

भारतीय टीम की स्ट्रेंथ

विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर

टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार उसका बैटिंग ऑर्डर है। इसमें शामिल हैं:

अभिषेक शर्मा

ईशान किशन

तिलक वर्मा

कप्तान सूर्यकुमार यादव

मिडिल ऑर्डर में मैच विनर्स

मिडिल ऑर्डर में मौजूद खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं:

हार्दिक पंड्या

शिवम दुबे

रिंकू सिंह

अक्षर पटेल

गेंदबाजी में भारत के पास शानदार पेस और स्पिन विकल्प हैं:

पेसर: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

स्पिनर्स: वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव