अजमेर में ‘सुनहरा कछुआ’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

Ajmer के Roopangarh में ‘सुनहरा कछुआ’ दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार। करोड़ों के मुनाफे का लालच देकर लोगों से वसूले लाखों रुपये।

अजमेर में ‘सुनहरा कछुआ’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश
गिरफ्तार आरोपी

Ajmer जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को ‘सुनहरा कछुआ’ दिखाकर भारी मुनाफे का लालच देता था। आरोपियों ने दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बताकर निवेश के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए।

3 आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

पुलिस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 3 लाख रुपये बरामद हुए हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। यह पूरा मामला Roopangarh थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

करोड़ों की कीमत का झांसा

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित को यह विश्वास दिलाया कि ‘सुनहरा कछुआ’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये का बिकता है। निवेश पर मोटा मुनाफा मिलने का लालच देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए गए।

मोबाइल वीडियो से बनाते थे भरोसा

गिरोह का तरीका बेहद चालाकी भरा था। आरोपी पहले मोबाइल फोन पर फोटो और वीडियो दिखाकर भरोसा जीतते थे, फिर सौदे के नाम पर रकम वसूल लेते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पहले भी उल्लू, रेड मरकरी जैसी कथित दुर्लभ चीजों के नाम पर लोगों को निशाना बना चुका है और भी आरोपियों की तलाश की जा रही है।