चलती एम्बुलेंस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर हुआ खाक
शहर के चावंडिया रोड पर चलती एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। चालक श्रवण राम ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
शहर के चावंडिया रोड पर एक चलती हुई एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी
चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में एम्बुलेंस धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान चालक श्रवण राम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

