बाड़मेर में अंतरजिला केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
बाड़मेर में अंतरजिला केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़, सोलर प्लांटों से तांबे की केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर पुलिस ने शिव थाना और डीएसटी टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोलर प्लांटों को निशाना बनाने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान के तहत तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रावल सिंह (29), रुपाराम और प्रतापराम शामिल हैं। तीनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शिव क्षेत्र के सोलर प्लांटों से केबल चोरी करना स्वीकार किया है।
देर रात वारदात को देते थे अंजाम
जांच में सामने आया है कि गिरोह रात एक से तीन बजे के बीच सोलर कंपनियों में घुसकर तांबे की केबल काट लेता था। आरोपियों ने बाड़मेर में चार और जैसलमेर में तीन घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। इन वारदातों से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
जोधपुर ग्रामीण से संचालित होता था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि गिरोह का संचालन जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र से किया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क अन्य जिलों में भी सक्रिय रहा है। पूछताछ के आधार पर और खुलासे होने की संभावना है।
स्थानीय सहयोग से मिली सफलता
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना और सहयोग के कारण आरोपियों को पकड़ने में मदद मिली। इस कार्रवाई को क्षेत्र में सोलर प्लांटों में बढ़ती चोरियों पर बड़ी सफलता माना जा रहा
Saloni Kushwaha 
