बाड़मेर पोस्ट ऑफिस को फिर बम की धमकी
Barmer के मुख्य पोस्ट ऑफिस को लगातार तीसरी बार ईमेल से बम धमकी मिली। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने जांच की, कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जांच जारी।
राजस्थान के बाड़मेर शहर में स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह लगातार तीसरी बार है जब ईमेल के जरिए इस तरह की धमकी भेजी गई है।सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार परिहार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
Saloni Kushwaha 
