उदयपुर-चित्तौड़गढ़ NH-48 पर 12 वाहनों की भिड़ंत, हाईवे बना हादसों का मैदान

Udaipur-Chittorgarh NH-48 पर देबारी पावर हाउस के पास 12 वाहनों की टक्कर। कई घायल, ट्रैफिक जाम, पुलिस जांच जारी।

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ NH-48 पर 12 वाहनों की भिड़ंत, हाईवे बना हादसों का मैदान
आपस में टकराई गाड़ियां

Udaipur-Chittorgarh National Highway 48 पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Udaipur के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित देबारी पावर हाउस के पास एक के बाद एक 12 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए।

हाईवे पर लंबा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था ठप

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-48 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

CNG ट्रक समेत कई वाहन चपेट में

इस हादसे में ट्रक, टैंकर, कार, वैन, ऑटो और CNG सिलेंडर ले जा रही गाड़ी भी शामिल बताई जा रही है। अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

एक्सीडेंट-प्रोन जोन में फिर हादसा

देबारी पावर हाउस के पास का यह इलाका पहले से ही दुर्घटना संभावित (ब्लैकस्पॉट) माना जाता है। यहां खतरनाक कट, तेज रफ्तार और ढलान होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

सुरक्षा सुधार की योजना, जांच जारी

हाईवे को सुरक्षित बनाने के लिए NHAI द्वारा यहां व्हीकुलर अंडरपास  बनाने की योजना भी प्रस्तावित है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और लोगों से अपील की गई है कि घटनास्थल पर भीड़ न लगाएं।