जयपुर में सस्पेंड कॉन्स्टेबल का अपहरण, गन प्वाइंट पर वारदात कर 1.25 लाख लूटे
Jaipur के Ramnagariya थाना क्षेत्र में सस्पेंड कॉन्स्टेबल का अपहरण कर 1.25 लाख रुपये लूटे गए। CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी।
Jaipur के रामनगरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां एक सस्पेंड पुलिस कॉन्स्टेबल का पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया गया और मारपीट के बाद उससे 1.25 लाख रुपये लूट लिए गए।
CCTV में कैद पूरी वारदात
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद स्विफ्ट कार अचानक 32 वर्षीय तरुण राज के पास रुकती है।
3-4 बदमाश कार से उतरकर गन प्वाइंट पर उन्हें जबरन अंदर खींच लेते हैं।
पत्नी ने बचाने की कोशिश, बदमाशों ने मारी टक्कर
शोर सुनकर तरुण की पत्नी बाहर आईं और बदमाशों को रोकने के लिए कार के आगे खड़ी हो गईं। लेकिन आरोपियों ने बेखौफ होकर उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गए।
चलती कार में मारपीट, ऑनलाइन भी लूटे पैसे
अपहरण के बाद बदमाशों ने चलती कार में तरुण के साथ जमकर मारपीट की।
- 40 हजार रुपये नकद छीने
- ऑनलाइन स्कैनर से 85 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए
कुल मिलाकर 1.25 लाख रुपये लूटने के बाद आरोपियों ने घायल अवस्था में उन्हें रास्ते में छोड़ दिया।
पुराने विवाद की जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि पीड़ित कॉन्स्टेबल पहले से ही एक मामले में सस्पेंड चल रहे हैं। पुलिस अब इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश या लेन-देन के विवाद के एंगल से जांच कर रही है।

