2 जुलाई 2026 का राशिफल: कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार और निवेश में बनेंगे लाभ के योग

2 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए जानें करियर, व्यापार, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और शुभ उपायों से जुड़ी आज की भविष्यवाणी।

2 जुलाई 2026 का राशिफल: कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार और निवेश में बनेंगे लाभ के योग
Aaj ka Rashifal

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आ सकता है। सरकारी कार्यों, कोर्ट-कचहरी या प्रशासनिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। पिता और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे और नई योजनाओं की शुरुआत भी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है। उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा या किसी शुभ यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे और विवाह योग्य लोगों के रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और निवेश के लिए भी दिन शुभ माना जा रहा है। उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। छोटी-मोटी चोट या दुर्घटना की आशंका है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और धन आगमन के नए रास्ते बन सकते हैं। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी और साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। निवेश के लिए दिन बेहद अनुकूल है। उपाय: बजरंगबली को लाल वस्तु अर्पित करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है। उपाय: लोहे की वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में कहासुनी की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा और निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। उपाय: मां काली को सफेद पुष्प या सफेद वस्तु अर्पित करें।

तुला राशि

घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन समझदारी से मामला संभल जाएगा। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उपाय: शनिदेव को नीली वस्तु अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

आज आपका आत्मविश्वास और पराक्रम सफलता दिलाएगा। नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है।

धनु राशि

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर शुगर या यूरिन संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन फिलहाल बड़ा निवेश करने से बचें। धन आगमन के योग बन रहे हैं। उपाय: नीले वस्त्र या नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि

आज आपका व्यक्तित्व आकर्षण का केंद्र रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी तथा नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी और निवेश के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। उपाय: गणेश जी को हरी वस्तु अर्पित करें।

कुंभ राशि

मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। हालांकि व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। उपाय: शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशि

आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। व्यापार, यात्रा और निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी खान-पान का ध्यान रखें। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें तथा काले या नीले वस्त्र का दान करें।