ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिला अमर सम्मान
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह वीर जवानों के नाम पहली बार नेशनल वॉर मेमोरियल के 'रोल ऑफ ऑनर' में आधिकारिक रूप से शामिल किए गए हैं। जानिए किन-किन वीरों को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह वीर जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किए गए हैं। इन सभी शहीदों के नाम दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की आधिकारिक वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल कर दिए गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की अत्याधुनिक 3D वॉल और वर्ष 2025 के स्मृति खंड में भी इनका नाम स्थायी रूप से अंकित किया गया है।
इन छह शहीदों में भारतीय सेना के पांच जवान और भारतीय वायुसेना का एक जवान शामिल है। देश की रक्षा करते हुए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को अब राष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक सम्मान मिला है।
ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीद
* लांस नायक दिनेश कुमार, 5 फील्ड रेजिमेंट – 7 मई 2025 को शहीद।
* एविएटर मूड मुरलीनायक, 851 लाइट रेजिमेंट – 9 मई 2025 को शहीद।
* सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, 39 विंग (भारतीय वायुसेना) – 10 मई 2025 को शहीद।
* राइफलमैन सुनील कुमार, 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री – 10 मई 2025 को शहीद।
* सूबेदार मेजर पवन कुमार, मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड – 10 मई 2025 को शहीद।
* हवलदार सुनील कुमार, 237 फील्ड वर्कशॉप – 6 जून 2025 को शहीद।
‘रोल ऑफ ऑनर’ में मिला अमर स्थान
नेशनल वॉर मेमोरियल की ‘रोल ऑफ ऑनर’ सूची में नाम दर्ज होना देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में से एक माना जाता है। इससे आने वाली पीढ़ियां भी इन वीर सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगी। ऑपरेशन सिंदूर के इन छह शहीदों को अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्थायी श्रद्धांजलि के रूप में अमर कर दिया गया है।

