PM मोदी ने जैसे ही लिया ‘उस हादसे’ का नाम… सीट से उठे CM भजनलाल शर्मा, रिएक्शन बना चर्चा का विजय
पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने दो महीने पहले हुए हादसे का जिक्र किया। पीएम की बात सुनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया।
पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह में उस वक्त एक दिलचस्प राजनीतिक और भावनात्मक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान दो महीने पहले हुए रिफाइनरी हादसे का जिक्र किया। जैसे ही प्रधानमंत्री ने कहा कि “2 महीने पहले यहां जो हादसा हुआ। उसके बाद इतनी तेजी से काम पूरा कर लेना, ये भी परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण है,” मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि “आप सबने दिखा दिया है कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी और अप्रत्याशित क्यों न हो… नया भारत अपने संकल्पों से न पीछे हटता है और न ही अपनी रफ्तार कम करता है।” उनके इस बयान को रिफाइनरी परियोजना से जुड़े इंजीनियरों, कर्मचारियों और प्रशासनिक टीम के प्रयासों की खुलकर सराहना माना जा रहा है।

दरअसल, रिफाइनरी में हुए हादसे के बाद परियोजना की समयसीमा को लेकर कई सवाल उठने लगे थे। लेकिन रिकॉर्ड समय में काम पूरा कर उद्घाटन तक पहुंचना सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इसी उल्लेख को मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए भी एक तरह से सार्वजनिक प्रशंसा के रूप में देखा गया, जिसके बाद उनके चेहरे पर आई मुस्कान ने सबका ध्यान खींच लिया।

अब सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री का यह बयान केवल कर्मचारियों के परिश्रम की सराहना था, या फिर इसके जरिए राज्य सरकार की कार्यशैली और संकट प्रबंधन को भी खुला संदेश दिया गया? समारोह का यह छोटा-सा पल अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

