दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, लड़कों के मुकाबले, लड़कियों ने मारी बाजी

पहली बार सीबीएसई पैटर्न पर ग्रेडिंग से जारी किया रिजल्ट, दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा 93.60 %

दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, लड़कों के मुकाबले, लड़कियों ने मारी बाजी

जयपुर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE ) की कक्षा 10विन का परिणाम जारी हो गया है। जयपुर में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों का भी इंतजार रिजल्ट जारी होने के साथ साथ ख़तम हो गया है। जयपुर का रिजल्ट 94.66% रहा है। जिसमे 95.32% छात्राएं और 94.08% छात्र पास हुए हैं। 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज का रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पुरे राज्य में कुल 10,68,078 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। यह परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गयी थी। 

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसीटे rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम चेक कर सकते है। यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। 

साल 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 93.60% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम 28 मई 2025 को घोषित किए गए थे, जिसमें 5 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण हुए।

यहां देखें ग्रेडिंग सिस्टम

A1 सबसे अच्छे प्रदर्शन (91–100 अंक)

A2 - 81 से 90%

B1 - 71 से 80%

B2 - 61 से 70%

C1 - 51 से 60%

C2 - 41 - 50%

D - 33 से 40%

E - 33% से कम

E2 - सबसे कम (0–20 अंक) को।