पार्किंग पर महिला ऑटो ड्राइवर और दुकानदार में जोरदार मारपीट
Udaipur के गड़िया देवरा इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर महिला ऑटो ड्राइवर और दुकानदार के बीच जमकर मारपीट। Yashwant Vaishnav हिरासत में, वीडियो वायरल।
उदयपुर शहर के गड़िया देवरा इलाके में पार्किंग को लेकर महिला ऑटो ड्राइवर और दुकानदार के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने लकड़ी और डंडों का सहारा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिल ड्राइवर अपनी गाड़ी दुकान के सामने खड़ी कर रही थी, तभी दुकानदार यशवंत वैष्णव ने आपत्ति जताई। मामला शुरू में सिर्फ कहासुनी तक सीमित था, लेकिन दुकानदार के कथित अपशब्दों के बाद महिला का गुस्सा फूट पड़ा।नाराज महिला ने हाथ में डंडा लेकर सीधे दुकान के अंदर घुसकर हमला बोल दिया। दुकानदार ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से महिला पर प्रहार किया। दोनों के बीच 3-4 मिनट तक डंडे-लकड़ियों से लगातार मारपीट चलती रही।
मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा देखते ही बीच-बचाव किया। कुछ स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर दुकानदार यशवंत को भी पीटा। काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया गया।महिला ने घंटाघर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दुकानदार जानबूझकर उसे परेशान करता है। पार्किंग के नाम पर रोजाना झगड़ा करता है और बात-बात में गाली-गलौज करता है।वही दुकानदार यशवंत का कहना है कि महिला रोजाना उसकी दुकान के ठीक सामने ऑटो खड़ा कर देती है। जब उसे हटाने को कहा जाता है तो वह झगड़े के लिए तैयार हो जाती है। यह उसका रोज का सिलसिला है।महिला की शिकायत पर घंटाघर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दुकानदार यशवंत को हिरासत में ले लिया।इस घटना से इलाके में काफी देर तक तनाव बना रहा और दुकानदारों-व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई।
Saloni Kushwaha 
