IPS दूल्हे की शाही बारात: घोड़ी भी थिरकी, हाथ में तलवार और आंखों पर काला चश्मा
संभल में एसपी के पद पर तैनात केके बिश्नोई की बारात राजस्थान स्थित बाड़मेर के धोरीमन्ना से जोधपुर के लिए रवाना हुई, जहां उनकी एंट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
रेंज रोवर पर निकली IPS दूल्हे की शाही बारात… आंखों पर काला चश्मा, हाथ में तलवार और रॉयल अंदाज ऐसा कि हर कोई देखता रह गया। इस बार बारात घोड़ी पर नहीं, बल्कि लग्ज़री रेंज रोवर पर निकली और पूरे माहौल को खास बना गई। ips kk बिश्नोई जब दूल्हे के रूप में नजर आए, तो उनका अंदाज पूरी तरह रॉयल दिखा। संभल में एसपी के पद पर तैनात केके बिश्नोई की बारात राजस्थान स्थित बाड़मेर के धोरीमन्ना से जोधपुर के लिए रवाना हुई, जहां उनकी एंट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
जोधपुरी सूट में रोबीले दूल्हा बने, आंखों पर काला चश्मा और हाथ में तलवार—इस रॉयल लुक में दूल्हे का स्वैग देखते ही बन रहा था। खास बात यह रही कि परंपरा को थोड़ा अलग अंदाज देते हुए बारात घोड़ी पर नहीं, बल्कि लग्ज़री Range Rover पर निकली, जिसने पूरे माहौल को और भी शाही बना दिया। हालांकि रस्मों के दौरान जब केके बिश्नोई घोड़ी पर सवार हुए, तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर घोड़ी भी थिरकने लगी, जिससे बारात का माहौल और भी रंगीन हो गया।
बारात निकलने से पहले मां ने तिलक लगाया रस्में निभाईं, और इस खास पल पर केके बिश्नोई भावुक भी नजर आए—जिसने इस शाही मौके को और भी यादगार बना दिया।
Saloni Kushwaha 
