BPSC 70वीं CCE Final Result जारी, श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, शशांक गौरव और आयुष विजय ने हासिल किए दूसरे-तीसरे स्थान
BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ टॉप किया। जानें टॉपर्स की सूची, रिजल्ट चेक करने का तरीका और पूरी जानकारी।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग ने अंतिम चयन सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस परीक्षा में श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं शशांक गौरव और आयुष विजय ने 592-592 अंक हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
BPSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा में सफल हुए 5401 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी की है। अब सफल अभ्यर्थियों की विभिन्न प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं में नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
गौरतलब है कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था, जिसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई।
आयोग ने अंतिम परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर, रैंक और अन्य जरूरी विवरण शामिल हैं। सफल उम्मीदवारों के लिए यह वर्षों की मेहनत, संघर्ष और तैयारी का महत्वपूर्ण मुकाम माना जा रहा है।
ऐसे देखें BPSC 70वीं CCE का फाइनल रिजल्ट
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "Latest Updates" सेक्शन खोलें।
"70th Combined Competitive Examination Final Result" लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर परिणाम देख सकते हैं।

