1 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं सितारे
1 जुलाई 2026 का मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें आज करियर, व्यापार, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और निवेश के साथ-साथ शुभ उपाय क्या रहेंगे।
मेष राशि
आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने कामों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आज स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कठोर शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन किसी बड़े की सलाह लेकर ही फैसला लें। चने की दाल का दान करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं तथा मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और वाहन सावधानी से चलाएं। मां काली को सफेद पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आज प्रेम जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात या रिश्ते में नई शुरुआत के योग हैं। व्यापार में भी लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है, विशेषकर केमिकल या संबंधित क्षेत्रों में। सफेद वस्तुओं जैसे चावल या चीनी का दान करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
आज थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। फिलहाल नया निवेश और नए प्रेम संबंध शुरू करने से बचें। पीले वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी या बहस की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है, खासकर लिक्विड या केमिकल सेक्टर में। मसूर की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
आज घरेलू मामलों में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन संपत्ति, भूमि या वाहन से जुड़े निवेश के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है। चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है, जबकि पुराने रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी। सोना या अन्य पीली धातु में निवेश करना लाभदायक हो सकता है।
धनु राशि
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर शुगर या यूरिन से जुड़ी समस्या वाले लोग। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के लालच में आकर निवेश न करें। जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूरी बनाए रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। उड़द की दाल या काली वस्तुओं का दान शुभ रहेगा।
मकर राशि
आज लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी तथा प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। संतान के करियर में भी सफलता के संकेत हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि
आज खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव बना रह सकता है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन फिलहाल नया निवेश टालना बेहतर होगा। गणेश जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा और बाधाएं दूर होंगी।
मीन राशि
आज आय के नए स्रोत बनने के प्रबल योग हैं। पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी या प्रियजन के साथ यात्रा का योग बन सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा और व्यापार में उन्नति होगी। निवेश के लिए दिन शुभ है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना विशेष फलदायी रहेगा।

