एक साथ आए वसुंधरा, गहलोत और सचिन पायलट

Rajasthan विधानसभा में नई कमेटियों का गठन, नियम समिति में Vasudev Devnani, Vasundhara Raje, Ashok Gehlot समेत कई दिग्गज शामिल।

राजस्थान विधानसभा की तरफ से लगातार दूसरे दिन कमेटियां गठित की गई। बुधवार को हाई पावर की 4 कमेटियां गठित की गईं तो गुरुवार को 11 कमेटियां बनाई गईं। सबसे रोचक नियम समिति रही। इस समिति में 2 पूर्व मुख्यमंत्री, खुद स्पीकर, एक पूर्व डिप्टी सीएम व 2 पूर्व मंत्री शामिल किए हैं। नियम समिति में स्पीकर वासुदेव देवनानी सभापति, वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत, श्रीचंद कृपलानी, चन्द्रभान सिंह चौहान, सचिन पायलट, हरीश चौधरी एवं दीप्ति किरण माहेश्वरी को सदस्य मनोनीत किया गया है।