RPSC सीनियर टीचर परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी, 12 से 18 जुलाई तक होंगे एग्जाम
Rajasthan Public Service Commission ने Senior Teacher Competitive Examination 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 6500 पदों के लिए होने वाली यह परीक्षा 12 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
Rajasthan Public Service Commission ने RPSC Senior Teacher Competitive Examination 2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग में 6500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती के लिए 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी।
चार ग्रुप में बांटी गई परीक्षा
आयोग ने विषयों को चार अलग-अलग ग्रुप — ए, बी, सी और डी — में विभाजित किया है।
ग्रुप-ए : सोशल साइंस
12 जुलाई 2026
सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक — सामान्य ज्ञान
दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक — सोशल साइंस
ग्रुप-बी : हिंदी
13 जुलाई 2026
सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक — सामान्य ज्ञान
दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक — हिंदी
ग्रुप-सी : साइंस और संस्कृत
14 जुलाई 2026
सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक — सामान्य ज्ञान
दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक — साइंस
15 जुलाई 2026
सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक — संस्कृत
ग्रुप-डी : गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती
16 जुलाई 2026
सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक — सामान्य ज्ञान
दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक — गणित
17 जुलाई 2026
सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक — इंग्लिश
दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक — उर्दू
18 जुलाई 2026
सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक — पंजाबी
दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक — सिंधी और गुजराती
लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम परीक्षा
यह भर्ती राजस्थान की बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। परीक्षा को लेकर आयोग जल्द ही:
एडमिट कार्ड,
परीक्षा केंद्र,
और गाइडलाइन जारी करेगा।
Saloni Kushwaha 
