फरवरी के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होंगे कई बजट 5G स्मार्टफोन, Samsung, Oppo और Tecno के नए मॉडल तैयार
फरवरी के दूसरे हफ्ते में Samsung, Oppo और Tecno जैसे बड़े ब्रांड्स अपने नए बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। जानें लॉन्च डेट, संभावित कीमत, बैटरी, कैमरा और फीचर्स की पूरी
फरवरी का दूसरा हफ्ता स्मार्टफोन खरीदारों के लिए खास रहने वाला है। अगर आप 10 से 15 हजार रुपये के बजट में नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते बाजार में कई बड़े ब्रांड्स अपने नए डिवाइस लॉन्च करने जा रहे हैं। Samsung, Oppo और Tecno जैसी कंपनियां दमदार बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स से लैस फोन पेश करने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से मॉडल इस हफ्ते दस्तक देंगे।
Samsung Galaxy F70e 5G – 9 फरवरी को लॉन्च
Samsung अपना नया Galaxy F70e 5G भारत में 9 फरवरी को लॉन्च करेगा। फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की बात सामने आई है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल सकती है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस होगा, जबकि सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
OPPO K14x 5G – 10 फरवरी को एंट्री
OPPO K14x 5G को 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।
फोन की खासियत इसकी 6500mAh बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में लंबा वीडियो प्लेबैक और गेमिंग टाइम देगा।
रियर में 50MP का AI कैमरा मिलेगा। यह Prism Violet और Ice Blue रंगों में उपलब्ध होगा। साथ ही IP64 रेटिंग, रिवर्स चार्जिंग और ColorOS 15 का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
Tecno Pova Curve 2 5G – 13 फरवरी को लॉन्च
Tecno 13 फरवरी को अपना Pova Curve 2 5G लॉन्च करेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी लगभग 8000mAh बैटरी बताई जा रही है, जो दो दिन तक का बैकअप दे सकती है।
फोन स्लिम डिजाइन (करीब 7.xx mm मोटाई) और 200 ग्राम से कम वजन के साथ आएगा। इसमें 6.78 इंच का कर्व-एज AMOLED LTPS डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Dimensity 7100 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है। 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज – तीसरे हफ्ते में दस्तक
हालांकि इस हफ्ते नहीं, लेकिन फरवरी के तीसरे हफ्ते में Samsung Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो सकती है। इसमें Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं।
Galaxy S26 Ultra में 200MP का कैमरा मिलने की चर्चा है। साथ ही इस बार कंपनी वायरलेस पावर शेयरिंग फीचर पर खास फोकस कर सकती है।
Saloni Kushwaha 
