अलवर में दर्दनाक घटना: ट्रेन की चपेट में आए नाबालिग लड़का-लड़की, मौत
इसके बाद जीआरपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Alwar जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर स्थित सुरेर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लड़का और लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में भिजवाया।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए Narendra ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती ट्रेन से कट गए हैं। इसके बाद जीआरपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
सोशल मीडिया स्टेटस से मिले संकेत
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक लड़के ने घटना से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावनात्मक स्टेटस लगाया था, जिससे इस घटना के पीछे निजी कारणों के संकेत मिल रहे हैं।
एक ही स्कूल के थे दोनों छात्र
पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़के ने हाल ही में 12वीं पास की थी, जबकि लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। शुक्रवार तड़के दोनों बिना बताए घर से निकल गए थे।
परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
लड़के के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा गांव की एक लड़की के साथ स्टेशन चला गया था और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। वहीं लड़की के पिता के अनुसार, वह रात तक घर में थी लेकिन सुबह गायब मिली और बाद में घटना की जानकारी मिली।
जांच जारी
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Saloni Kushwaha 
