ट्रंप आएंगे भारत: ट्रेड डील अंतिम चरण में, अमेरिकी राजदूत ने बताया पूरा प्लान !

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित भारत दौरे को लेकर बड़ा संकेत मिला है। जानिए क्या बोले अमेरिकी राजदूत और विदेश मंत्री।

ट्रंप आएंगे भारत: ट्रेड डील अंतिम चरण में, अमेरिकी राजदूत ने बताया पूरा प्लान !
Modi and trump

भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित भारत दौरे को लेकर बड़ा संकेत मिला है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार करना चाहते हैं।

सर्जियो गोर ने बताया कि हाल ही में ओवल ऑफिस में हुई बातचीत के दौरान ट्रंप ने खुद पूछा, “मैं भारत कब आ रहा हूं?” इससे साफ है कि वह भारत दौरे को लेकर गंभीर और उत्सुक हैं। हालांकि, अभी तक दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी संकेत दिए हैं कि ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस साल के अंत तक भारत आकर संभावित राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

रुबियो ने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील लगभग अंतिम दौर में है। दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक रही है और समझौते को जल्द अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत व्यक्तिगत रिश्ते दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती दे रहे हैं।

अगर यह दौरा तय होता है, तो माना जा रहा है कि इससे भारत-अमेरिका के व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिल सकती है।