कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट
देश के कई शहरों में कमर्शियल LPG Cylinder की सप्लाई बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है। Bengaluru, Mumbai और Chennai समेत कई शहरों में संकट गहरा गया है।
देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट उद्योग गंभीर संकट का सामना कर रहा है। गैस की कमी के कारण कई शहरों में होटल और ढाबों के बंद होने की नौबत तक आ गई है।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक रुक गई है। इससे रसोई संचालन प्रभावित हो रहा है और कई जगहों पर भोजन तैयार करना मुश्किल हो गया है।
बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई सहित कई बड़े शहरों में होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो कई रेस्टोरेंट और होटल बंद करने पड़ सकते हैं। कुछ शहरों में तो पहले से ही कई होटल अस्थायी रूप से बंद हो चुके हैं।
होटल संगठनों के अनुसार, अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह कमर्शियल LPG सिलेंडर पर निर्भर होते हैं। सप्लाई रुकने से हजारों कर्मचारियों की रोजी-रोटी और आम लोगों के भोजन की व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।
राजस्थान में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई बुकिंग रोकने की खबर सामने आई है। इससे होटल, ढाबे और छोटे-मोटे फूड स्टॉल संचालकों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनका पूरा कारोबार इसी गैस पर निर्भर रहता है।
होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े संगठनों ने केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि गैस की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं, जिससे लोगों को भी भोजन की उपलब्धता में दिक्कत हो सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भी गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिसका असर भारत के होटल उद्योग पर दिखाई दे रहा है।
Saloni Kushwaha 
