जयपुर मेट्रो फेज-2 कार्यक्रम में वसुंधरा राजे ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- “जब भी राजस्थान ने सपना देखा, मोदी जी ने उसे साकार किया”

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर मेट्रो फेज-2 के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब भी राजस्थान ने सपना देखा, मोदी जी ने उसे साकार किया।

जयपुर मेट्रो फेज-2 कार्यक्रम में वसुंधरा राजे ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- “जब भी राजस्थान ने सपना देखा, मोदी जी ने उसे साकार किया”

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम इंडोर हॉल में आयोजित जयपुर मेट्रो फेज-2 के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “जब भी राजस्थान ने कोई सपना देखा, मोदी जी ने उसे साकार किया।”

राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राजस्थान को विकास की कई बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 16 जनवरी 2018 को प्रधानमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी की आधारशिला रखी थी और अब उसी परियोजना का उद्घाटन भी उनके हाथों हुआ है। इसी तरह 3 जून 2015 को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जयपुर मेट्रो का पहला चरण शुरू हुआ था और अब मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखकर उन्होंने “विकसित भारत–विकसित राजस्थान” के संकल्प को नई गति दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना से प्रदेश के शहरी परिवहन को नई दिशा मिलेगी और यह प्रधानमंत्री के ‘न्यू इंडिया’ विजन को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी बधाई दी।

कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, जयपुर मेट्रो के चेयरमैन वैभव गालरिया तथा जयपुर कलेक्टर संदेश नायक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत एवं अभिनंदन किया।