Indian Railways Parcel Rules: बिना डायरेक्ट ट्रेन भी अब आसान होगा पार्सल भेजना
Indian Railways ने पार्सल सेवा को आसान बनाने के लिए ट्रांसशिपमेंट नियमों में बदलाव किया। अब बिना डायरेक्ट ट्रेन वाले रूट पर भी पार्सल भेजना संभव, 1 अप्रैल से लागू।
रेलवे ने पार्सल सेवा को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रांस शिपमेंट नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब उन रूट्स पर भी पार्सल भेजा जा सकेगा, जहां सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं होती। नई व्यवस्था के तहत पार्सल को बीच के स्टेशनों पर एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन में ट्रांसफर करने की अनुमति दी गई है, जिससे कारोबारियों और आम लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।
जयपुर-रांची जैसे रूट पर मिलेगा सीधा फायदा
कई शहरों के बीच डायरेक्ट ट्रेन की कमी के कारण पार्सल भेजने में लंबे समय से परेशानी होती रही है। खासतौर पर जयपुर से रांची जैसे रूट पर यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती थी। अब नियमों में बदलाव के बाद पार्सल को बीच में ट्रेन बदलकर आसानी से गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे लॉजिस्टिक्स और व्यापार को गति मिलेगी।
1 अप्रैल से लागू होंगे नियम, अतिरिक्त शुल्क भी तय
रेलवे की यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू की जाएगी। जिन रूट्स पर डायरेक्ट ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी, वहां ट्रांस शिपमेंट की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही पार्सल पर अतिरिक्त शुल्क भी लागू रहेगा। इस फैसले से पार्सल बुकिंग सिस्टम में तेजी आएगी और पहले से बंद पड़ी कई सेवाओं के फिर से शुरू होने की संभावना

