मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देशभर के राजस्थानी मूल के IAS अधिकारियों को 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस में आने का न्योता दिया
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न राज्यों में पदस्थापित राजस्थानी मूल के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न राज्यों में पदस्थापित राजस्थानी मूल के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में आयोजित होने वाले “प्रवासी राजस्थानी दिवस” को भव्य और सफल बनाना था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी देश-विदेश में जहां भी हैं, राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान सरकार प्रवासी राजस्थानियों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों का लाभ राज्य के विकास में लेना चाहती है।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कई राज्यों में सचिव, प्रमुख शासन सचिव और अन्य उच्च पदों पर कार्यरत राजस्थानी मूल के IAS अधिकारी शामिल हुए।
प्रवासी राजस्थानी दिवस हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जा रहा है। इस बार का आयोजन और भी विशेष होने की उम्मीद है क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं इसकी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

