शराब पार्टी के बाद महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सोसायटी के लोगों ने दो पुलिसकर्मियों को पीटा

डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती के बाद कॉलेज छात्र से करीब 1.50 लाख रुपये वसूलने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। शिवदासपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया।

शराब पार्टी के बाद महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सोसायटी के लोगों ने दो पुलिसकर्मियों को पीटा

जयपुर में डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती के बाद एक कॉलेज छात्र से कथित तौर पर मारपीट और ब्लैकमेल कर करीब 1.50 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी युवक से दोस्ती

जयपुर में एक कॉलेज छात्र ने युवक पर डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेल और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित उत्तर प्रदेश का रहने वाला 26 वर्षीय छात्र है और जयपुर के एक कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।

शिकायत के मुताबिक, छात्र की ग्राइंडर ऐप के जरिए अर्जुन नाम के युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर करीब एक महीने तक बातचीत हुई। इसके बाद 22 अगस्त को दोनों ने मिलने का फैसला किया।

हॉस्टल में ले जाकर मारपीट करने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात जगतपुरा में हुई थी। इसके बाद आरोपी उसे बाइक से हॉस्टल लेकर गया।

आरोप है कि हॉस्टल के कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी ने छात्र के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

‘गे’ होने की बात बताने की धमकी का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने छात्र को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उसके समलैंगिक होने की बात कॉलेज, हॉस्टल और परिवार के लोगों को बता दी जाएगी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने कथित तौर पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था।

पहली बार में 1 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

छात्र के मुताबिक, आरोपी ने उसका मोबाइल लेकर पेटीएम ऐप खुलवाया और उसी दिन करीब 1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

आरोप है कि इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका और आरोपी दोबारा पैसे मांगने लगा।

30 अगस्त को फिर हॉस्टल पहुंचने का आरोप

पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि 30 अगस्त को आरोपी फिर उसके हॉस्टल पहुंचा। वहां कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और 40 हजार रुपये नकद ले लिए गए।

इसके अलावा 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने का भी आरोप है। शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच हुई कुछ वॉट्सऐप चैट भी डिलीट कर दी गई।

31 अगस्त को मांगे 50 हजार रुपये

पीड़ित का आरोप है कि 31 अगस्त को आरोपी ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए उससे 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसे कॉलेज और परिवार के बीच बदनाम करने तथा भविष्य खराब करने की धमकी दी गई।

लगातार कथित धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर छात्र ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

शिवदासपुरा थाना पुलिस ने छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जांच में डेटिंग ऐप के जरिए हुई पहचान, मोबाइल और वॉट्सऐप पर हुई बातचीत, कथित वीडियो और ऑनलाइन पैसों के लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों को शामिल किया जा सकता है।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।