क्या यह फ्री और फेयर चुनाव - ममता बनर्जी का वायरल बयान
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस के एजेंटों को बूथ से बाहर निकाल दिया गया और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की गई।
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच भवानीपुर में वोट डालने पहुंचीं मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। मित्तर इंस्टीट्यूशन बूथ पर मतदान के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि “अवाध और निष्पक्ष चुनाव” के नाम पर पूरे दिन अत्याचार हुआ है।
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस के एजेंटों को बूथ से बाहर निकाल दिया गया और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने बिना नाम लिए Election Commission of India पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया—“क्या यह फ्री एंड फेयर इलेक्शन है? मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा।”p
मुख्यमंत्री ने नदिया, हुगली के आरामबाग, खानाकुल, गोगहाट और क्यानिंग जैसे इलाकों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार रात से ही उनके कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई और गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगहों पर केंद्रीय बलों ने बूथों पर कब्जा जैसा माहौल बना दिया है और राज्य पुलिस की मौजूदगी नहीं दिख रही।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इलाके में महिलाओं पर भी हमला किया गया और कई जगह उम्मीदवारों व एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया। हालांकि, इन सबके बावजूद ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।
मतदान के दिन सुबह ही ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने घर से निकलकर अलग-अलग इलाकों का दौरा करती रहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक उम्मीदवार के रूप में पूरे दिन मैदान में रहेंगी।
भवानीपुर सीट पर इस बार मुकाबला काफी हाई-प्रोफाइल है, जहां ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला Suvendu Adhikari से है। मतदान के बीच दोनों नेताओं
Ayush Pareek 
