CM विजय के शपथ समारोह के 5 सबसे चर्चित मोमेंट्स, तालियों से गूंजा स्टेडियम
C. Joseph Vijay के तमिलनाडु मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के 5 खास पल चर्चा में रहे। तालियों की गूंज, राज्यपाल की टोका-टाकी, माता-पिता की भावुकता और Rahul Gandhi के साथ सेल्फी ने समारोह को खास बना दिया।
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख C. Joseph Vijay ने रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक्टर से नेता बने विजय के शपथ ग्रहण समारोह के कई पल सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए।
1. मैं सी जोसेफ विजय...’ बोलते ही 3 मिनट तक बजती रहीं तालियां
जैसे ही विजय ने शपथ की शुरुआत करते हुए कहा, “मैं सी जोसेफ विजय...” पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। समर्थकों का उत्साह इतना ज्यादा था कि विजय को कुछ सेकेंड रुकना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने शपथ पूरी की।
2. शपथ के दौरान गवर्नर ने बीच में टोका
विजय तमिल भाषा में शपथ ले रहे थे, लेकिन निर्धारित शपथ पत्र से हटकर कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है। इसके बाद विजय ने लिखित शपथ पत्र पढ़कर प्रक्रिया पूरी की।
3. माता-पिता हुए भावुक
शपथ ग्रहण के दौरान विजय के माता-पिता भावुक नजर आए। उनके पिता S. A. Chandrasekhar और मां Shoba Chandrasekhar हाथ जोड़कर बेटे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए देख रहे थे। यह दृश्य सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
4. पारंपरिक वेष्टी छोड़ फॉर्मल लुक में दिखे विजय
तमिलनाडु की राजनीति में जहां नेता आमतौर पर सफेद वेष्टी-शर्ट में शपथ लेते रहे हैं, वहीं विजय ने फॉर्मल ड्रेस पहनकर अलग संदेश देने की कोशिश की। इसे युवाओं और मॉडर्न राजनीति से जुड़ने की उनकी रणनीति माना जा रहा है।
5. पहली बार स्टेडियम में हुआ शपथ ग्रहण
तमिलनाडु में आमतौर पर शपथ ग्रहण खुले मैदान में होता रहा है, लेकिन विजय ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को चुना। यही वह जगह है जहां वे अपने फिल्म और म्यूजिक लॉन्च इवेंट करते रहे हैं और फैंस क्लब ‘विजय मक्कल इयक्कम’ से भी मिलते रहे हैं।
राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी रही चर्चा में
समारोह में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi मंच पर मौजूद इकलौते बड़े राष्ट्रीय नेता थे। विजय ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय कभी कांग्रेस जॉइन करना चाहते थे और 2009 में राहुल गांधी से मुलाकात भी कर चुके थे।
Saloni Kushwaha 
