EVM पर भाजपा के बटन पर लगाया टेप, चुनाव आयोग बोला - बात सही तो दोबारा होगी वोटिंग

भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है।

EVM पर भाजपा के बटन पर लगाया टेप, चुनाव आयोग बोला - बात सही तो दोबारा होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही मिली तो वहां दोबारा चुनाव होंगे।

भवानीपुर में CM ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर जैसे नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC समर्थकों पर उनकी कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया।

पानीहाटी में एक बूथ पर EVM में BJP के बटन पर बटन पर स्याही का दाग होने की शिकायत सामने आई। आपत्ति के बाद सैनिटाइजर की मदद से स्याही हटाई गई। पानीहाटी से BJP उम्मीदवार, आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने 'गो बैक' के नारे लगाते हुए उनपर हमला किया।

2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी।पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।