वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित : 9-10 मई को 18 ट्रेनें रद्द/डायवर्ट, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर अंडरपास कार्य के चलते 9 और 10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करने की सलाह।
जयपुर रेवाड़ी रुट पर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इस दौरान जयपुर-रेवाड़ी के बीच चलने वाली पैसेंजर और लम्बी दुरी की कई ट्रेनें अपने तय समय और तय रुट पर नहीं चलेगी। इस काम के चलते 9 मई और 10 मई को इस रुट से गुजरने वाली 18 ट्रेनों का सञ्चालन प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया - जयपुर मंडल के जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर खैरताल-पड़ीसल और पड़ीसल-अलवर के बिच आरयूबी लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इस काम के चलते 9 मई और 10 मई को 2 ट्रेनें आशंकित तौर पर रद्द रहेंगी, जबकि 11 से ज्यादा ट्रेनों को बदले हुए रुट से चलाया जायेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है की यात्रा से पहले ट्रैन का स्टेटस जरूर चेक करें।
ये ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी
10 मई को जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल (09635) जयपुर से चलकर केवल अलवर तक ही जाएगी। अलवर से रेवाड़ी के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
इसी तरह रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल (09636) रेवाड़ी की जगह अलवर से शुरू होगी, जिससे रेवाड़ी से अलवर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा
9 और 10 मई को कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने तय रूट जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय दूसरे रास्तों से चलाई जाएंगी
भुज-बरेली (14322) 9 मई को फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी।
जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत (26481) 10 मई को डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय जयपुर-रींगस-रेवाड़ी रूट से जाएगी।
बाड़मेर-जम्मूतवी (14661) 10 मई को डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर चलेगी।
जम्मूतवी-बाड़मेर (14662) 9 मई को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना की बजाय रेवाड़ी-लोहारू-रतनगढ़-डेगाना रूट से चलेगी।
बरेली-भुज (14321) 10 मई को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की बजाय रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर जाएगी।
देहरादून-ओखा (19566) 10 मई को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की बजाय रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रूट से चलेगी।
पोरबंदर-दिल्ली सराय (20937) 9 मई को फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर जाएगी।
दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत (26482) 10 मई को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना की बजाय रेवाड़ी-रींगस-जयपुर रूट से चलेगी।
दिल्ली-साबरमती (12916) 10 मई को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की बजाय रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर जाएगी।
जैसलमेर-काठगोदाम (15013) 10 मई को जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी रूट से चलेगी।
चंडीगढ़-उदयपुर सिटी (20990) 10 मई को रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की बजाय रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलाई जाएगी।
इन बदलावों के कारण जयपुर और अलवर रूट के यात्रियों पर खास असर पड़ेगा, क्योंकि कई ट्रेनें इन स्टेशनों को स्किप करेंगी।
Ayush Pareek 
