4 जुलाई को बालोतरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी !, राजस्थान को मिलेगी बड़ी औद्योगिक सौगात

पीएम मोदी जुलाई में राजस्थान को सौगात देने वाले हैं. बालोतरा रिफाइनरी का उद्घाटन होने के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर इसका असर साफ देखा जाएगा।

4 जुलाई को बालोतरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी !, राजस्थान को मिलेगी बड़ी औद्योगिक सौगात

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थापित देश की महत्वाकांक्षी रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को कर सकते हैं। यह परियोजना राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य सरकार और प्रशासन ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।



पचपदरा में स्थापित यह रिफाइनरी देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स परियोजनाओं में शामिल है। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के रूप में विकसित इस परियोजना पर करीब 79,450 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसकी क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (MMTPA) है, जबकि पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 MMTPA निर्धारित की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रिफाइनरी के संचालन से राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। इसके आसपास पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक आधारित उद्योगों का बड़ा नेटवर्क विकसित होने की संभावना है, जिससे हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल उत्पादों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस रिफाइनरी को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।


प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। 4 जुलाई को होने वाला यह कार्यक्रम राजस्थान के औद्योगिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि अभी तारीख क्लियर नहीं है हो सकता है इस तारीख में बदलाव हो जाए।

देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।