Manohar Singh

Manohar Singh

Last seen: 3 months ago

मनोहर सिंह खोखर पीके टाइम्स & लोक टुडे अखबार में बतौर सीनियर जर्नलिस्ट कार्यरत हैं। जयपुर में रिपोर्टिंग के साथ डेस्क टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रणनीतिक न्यूज प्लानिंग, सटीक और धारदार ग्राउंड रिपोर्टिंग उनकी विशेष पहचान है। क्राइम और व्हाइट कॉलर करप्शन जैसे विषयों पर गहरी पकड़ है। 2011 से शुरू हुए अपने करियर में कई बड़ी खबरें ब्रेक की हैं। उप संपादन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। बालोतरा, बाड़मेर और जयपुर जैसे नगरों में उन्होंने कई प्रतिष्ठित हस्तियों का साक्षात्कार किया है। उनकी ग्राउंड रिपोर्ट्स का प्रभाव इतना गहरा रहा है कि कई मौकों पर सरकार को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने और उनमें सुधार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपने पत्रकारिता सफर का आगाज प्रतिष्ठित दैनिक अखबार 'दैनिक नवज्योति' से किया. इसके बाद दैनिक भास्कर में करीब एक दशक तक अपनी लेखनी को धार दी। पत्रकारिता करिअर के दौरान कई अवॉर्ड से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Member since Jun 16, 2026 manoharsingh@pktimesnews.com

Following (0)

Followers (0)

No records found.