शिव विधानसभा से शुरू हुआ सफर, अब राजस्थान में नई पहचान गढ़ने की तैयारी में रविंद्र सिंह भाटी

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अब विधानसभा से निकलकर पूरे राजस्थान के मिशन पर निकल रहे हैं, शायद अब वो प्रदेश की राजनीति की ओर नया दांव खेल सकते हैं।

शिव विधानसभा से शुरू हुआ सफर, अब राजस्थान में नई पहचान गढ़ने की तैयारी में रविंद्र सिंह भाटी

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की राज्यव्यापी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से निकलकर भाटी अब जालौर, बांसवाड़ा, धौलपुर, कोटा और अन्य जिलों में लगातार जनसंपर्क और सामाजिक आयोजनों में भागीदारी कर रहे हैं। युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता, विभिन्न समाजों से संवाद और प्रदेशभर में बढ़ती मौजूदगी को राजनीतिक विश्लेषक 2028 विधानसभा चुनाव से पहले की रणनीतिक तैयारी मान रहे हैं। वहीं उनके भाई रणवीर सिंह भाटी की सक्रियता भी एक मजबूत सामाजिक-राजनीतिक नेटवर्क का संकेत दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भाटी राजस्थान की राजनीति में नया राजनीतिक ध्रुव बनकर उभरेंगे?
नीचे वीडियो में देखिए पूरी खबर...